Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
कई नोटिस के बाद भी कुछ लोग खाली नहीं कर रहे थे क्वार्टर
बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त और जर्जर आवासों को ध्वस्त करने की कार्रवाई तेज कर दी है। प्रबंधन द्वारा पहले ही नोटिस जारी कर आवासधारियों को अन्यत्र शिफ्ट होने को कहा गया था, लेकिन कई लोग अब भी उन्हीं आवासों में रह रहे थे।
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के क्षतिग्रस्त आवासों को जर्जर घोषित कर दिया गया है। इसकी जानकारी अखबारों एवं नोटिस के माध्यम से आवासधारियों को दी गई थी, ताकि वे उक्त क्षतिग्रस्त आवासों को खाली कर अन्यत्र आवास ले लें। इसके बावजूद कुछ लोग अब भी जर्जर आवासों में रह रहे हैं।
बीएसएल प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी मनमानी के कारण क्षतिग्रस्त आवासों में ही रह रहे थे। अब बीएसएल प्रबंधन इन जर्जर आवासों को सुरक्षा के मद्देनजर बुलडोजर से ध्वस्त कर रहा है, ताकि वहां कोई न रहे और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके।

बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि जिन-जिन आवासों को क्षतिग्रस्त घोषित किया गया है, उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवाकर चरणबद्ध तरीके से तोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
