Bokaro News: फेसबुक में धमकी को लेकर बिक्की ने मेयर भोलू पासवान के खिलाफ दिया आवेदन
अमर स्वर्णकार बिनोद कुमार के साथ विवाद
बोकारो के चास तारानगर निवासी बिक्की राय ने चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के खिलाफ फेसबुक पर धमकी भरे शब्दों का प्रयोग कर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए चास थाना में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित का कहना है कि 21 मई को की गई इस टिप्पणी से उनका पूरा परिवार भयभीत है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मेयर भोलू पासवान का विवादों से पुराना नाता रहा है और इससे पहले भी अजय राय, अमर स्वर्णकार, बिनोद कुमार और अमर चौरसिया जैसे स्थानीय लोगों के साथ उनके गंभीर विवाद और मारपीट के मामले चास थाना में दर्ज हो चुके हैं।
निर्मल महाराज
बोकारो: चास तारानगर निवासी बिक्की राय पिता बिपिन कुमार राय ने चास थाना में चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के खिलाफ फेसबुक में धमकी भरे शब्दों का प्रयोग कर धमकाने को लेकर लिखित आवेदन मेयर के खिलाफ दिया है। आवेदन के अनुसार दिनांक 21 मई को मेयर भोलू पासवान ने बिक्की राय को फेसबुक में धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
