Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा और काउंसलर रानी प्रसाद की टीम ने रचा इतिहास
धनबाद सदर अस्पताल ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के तहत एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी राष्ट्रीय रैंकिंग में धनबाद जिले को पहली बार किसी स्वास्थ्य योजना में टॉप-3 में स्थान मिला है। यह सफलता सदर अस्पताल के 'युवा मैत्री केंद्र' द्वारा एडोलसेंट फ्रेंडली हेल्थ सर्विस, वीकली आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन, पियर एजुकेटर प्रोग्राम और मेंस्ट्रूअल हाइजीन स्कीम के प्रभावी और उत्कृष्ट संचालन के आधार पर मिली है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन और केंद्र की टीम को बधाई दी है।
धनबाद: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत सोमवार को धनबाद सदर अस्पताल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। किसी स्वास्थ्य योजना में राष्ट्रीय स्तर पर धनबाद को पहली बार टॉप-3 में स्थान मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में यह उपलब्धि सदर अस्पताल के युवा मैत्री केंद्र के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर मिली है।
युवा मैत्री केंद्र को एडोलसेंट फ्रेंडली हेल्थ सर्विस, वीकली आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन, पियर एजुकेटर प्रोग्राम तथा मेंस्ट्रूअल हाइजीन स्कीम के प्रभावी संचालन के लिए सराहा गया। केंद्र द्वारा किशोर-किशोरियों को शारीरिक, मानसिक एवं हार्मोनल बदलावों से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करने और सही परामर्श देने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
