Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी

पारदर्शिता, तालमेल और सकारात्मक माहौल पर दिया जोर

Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
(फ़ोटो)

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने देवघर जिले के 48वें उपायुक्त (DC) के रूप में सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से यह जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त उपायुक्त ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 का भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ सुविधाएं देने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा प्रशासन व जनता के बीच पारदर्शिता व बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही।

देवघर: जिले के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से जिम्मेदारी संभाली।पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए प्रशासन की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 का भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उपायुक्त ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कांवर यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु सुखद अनुभव के साथ अपने घर लौटें। इससे राज्य सरकार की छवि और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों मजबूत होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों,अधिकारियों एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा। 

उनका प्रयास रहेगा कि जिले में सकारात्मक प्रशासनिक माहौल बना रहे और सभी कार्य पारदर्शिता एवं तालमेल के साथ पूरे हों। नवनियुक्त उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इसके लिए योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां