Sahebganj News: NH-80 का बदलेगा स्वरूप, 9 करोड़ की लागत से जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प
डीसी के निरीक्षण के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने तैयार किया प्राक्कलन
साहिबगंज जिले के मदनशाही के पास वर्षों से बदहाल एनएच-80 की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन ने 9 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के निर्देश पर 3.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क को डीएमएफटी फंड से बनाया जाएगा। इसके साथ ही जलनिकासी के लिए दोनों ओर ड्रेन का निर्माण भी होगा, जिससे सड़क की उम्र बढ़ेगी और दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी।
साहिबगंज: मदनशाही के पास वर्षों से बदहाल और जानलेवा बने एनएच-80 की तस्वीर और तकदीर अब बदलने वाली है। जिला प्रशासन ने डीएमएफटी फंड से लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को दो चरणों में दुरुस्त करने का फैसला लिया है। सड़क निर्माण के साथ-साथ दोनों किनारों पर ड्रेन का भी निर्माण कराया जाएगा।
डीसी के निरीक्षण के बाद लिया गया फैसला
उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने बताया कि बीते दिनों वे मदनशाही की इस जर्जर सड़क से गुजरे थे। सड़क की बदहाली का जायजा लेने के बाद उन्होंने डीएमएफटी फंड से इसके निर्माण का निर्णय लिया।
3.8 किमी सड़क का होगा कायाकल्प

हादसों पर लगेगी लगाम

दो चरणों में होगा काम
पहले चरण में सड़क की बेस और मेटलिंग का काम होगा। दूसरे चरण में ब्लैकटॉप और दोनों ओर पक्का ड्रेन बनाया जाएगा। इससे साहिबगंज से सकरीगली, राजमहल, पीरपैंती और भागलपुर की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के इस फैसले पर खुशी जताई है और काम जल्द शुरू कराने की मांग की है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


