मालदा रेल मंडल का बड़ा एक्शन, साहिबगंज–भागलपुर रेलखंड पर सघन टिकट जांच

रेलवे ने 72,185 रुपये जुर्माना राजस्व वसूला

मालदा रेल मंडल का बड़ा एक्शन, साहिबगंज–भागलपुर रेलखंड पर सघन टिकट जांच
(रेलवे का टिकट जांच अभियान)

साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर मालदा रेल मंडल द्वारा चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में अनियमित यात्रा के 151 मामले पकड़े गए। इस दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे लोगों से रेलवे ने जुर्माना के रूप में 72,185 रुपये का राजस्व वसूल किया।

साहिबगंज: मालदा रेल मंडल द्वारा शनिवार को साहिबगंज–भागलपुर रेलखंड पर सुबह से देर शाम तक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन संख्या 63431 साहिबगंज–जमालपुर पैसेंजर, 53416 जमालपुर–साहिबगंज पैसेंजर और 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में जांच की गई।

अभियान में अनियमित यात्रा के 151 मामले पकड़े गए। बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों से रेलवे ने 72,185 रुपये जुर्माना के रूप में राजस्व वसूल किया।मालदा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की आदत डालने और रेल राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम में टीटीई, आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के अधिकारी शामिल थे।

मालदा मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें। इससे यात्रा सुरक्षित और सुगम होगी, साथ ही रेलवे को बेहतर सुविधा देने में मदद मिलेगी। रेलवे ने कहा कि बिना टिकट यात्रा दंडनीय अपराध है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी