उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
सेंटर इंचार्ज और एएनएम को दिए आवश्यक निर्देश
दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला स्थित कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) का निरीक्षण कर बच्चों के इलाज, साफ-सफाई और न्यूट्रिशन मानकों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लाभुकों की राशि समय पर देने और बच्चों के खेल-कूद के लिए खिलौनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका स्थित एमटीसी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों के उपचार, साफ-सफाई एवं पोषण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेंटर इंचार्ज एवं एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के इलाज एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सेंटर में साफ-सफाई की व्यवस्था को नियमित बनाए रखने का निर्देश दिया।बताया गया कि भवन में पानी सीपेज की समस्या थी, जिसकी मरम्मति करा दी गई है। उपायुक्त ने सेंटर में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली, सेंटर में रह रहे बच्चों की माताओं द्वारा बताया गया कि भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा न्यूट्रेशन से संबंधित सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों के इलाज, पोषण एवं देखभाल में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए तथा सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इस दौरान एमटीसी सेंटर परिसर का निरीक्षण किया।उन्होंने विभिन्न समस्याओं को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
