बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एचआरडी विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ कार्यक्रम
बोकारो इस्पात संयंत्र के एचआरडी विभाग में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रस्तावित ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजनाओं की समीक्षा की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने वेंडर्स और सब-वेंडर्स को ऊंचाई पर काम करते समय सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करने और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया।
बोकारो: इस्पात संयंत्र के एचआरडी विभाग स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल-1 में “सुरक्षा हमारी साझा यात्रा” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ परियोजना विभाग से जुड़े विभिन्न वेंडर्स एवं सब-वेंडर्स के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बोकारो इस्पात संयंत्र की प्रस्तावित ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही, इन परियोजनाओं के सफल, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित
क्रियान्वयन में सुरक्षा मानकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया। अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा को प्रत्येक कार्य की आधारशिला बताते हुए सभी प्रतिभागियों से सुरक्षा के प्रति सजग, संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने परियोजना प्रमुखों एवं संबंधित एजेंसियों को स्थापित सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य निष्पादन करने तथा

प्रतिभागियों को बताया गया कि ऐसे कार्यों के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। आवश्यकता के अनुरूप सेफ्टी हार्नेस, गार्ड रेल एवं अन्य फॉल-प्रोटेक्शन व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके प्रभावी उपयोग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
