Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
शिविर के प्रचार प्रसार के लिए व्यापक जनजागरूकता
हजारीबाग के सदर अस्पताल परिसर में आगामी 14 जून 2026 को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के सफल संपादन और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए सदर एसडीओ आदित्य पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी, यूथ विंग एनजीओ और ब्लड बैंक के सदस्यों ने भाग लिया, जहां युवाओं को प्रेरित करने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
हजारीबाग: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आगामी 14 जून 2026 को सदर अस्पताल परिसर, हजारीबाग में जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन को लेकर आज अनुमंडल पदाधिकारी सदर आदित्य पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ब्लड बैंक के सदस्य, यूथ विंग (एनजीओ) के प्रतिनिधि रितेश खंडेलवाल, रेड क्रॉस सोसाइटी के तनवीर सिंह सहित अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे। इस दौरान शिविर के सफल एवं व्यापक आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने, युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा शिविर में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही जिले में रक्तदान की स्वस्थ परंपरा को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
