राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब शोषित वंचित
बोकारो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस इस बात से परेशान है कि एक गरीब परिवार से निकला व्यक्ति आज देश के 140 करोड़ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। साहू ने आरोप लगाया कि राजघराने से ताल्लुक रखने वाले राहुल गांधी न केवल प्रधानमंत्री बल्कि महामहिम राष्ट्रपति और देश की जनता का भी बार-बार अपमान करते हैं।
बोकारो: राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के खिलाफ एक बयान ने एक बार फिर राजनीतिक गलियां में हलचल मचा दी है। जिस तरह से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को देश का गद्दार कहा है उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी सहित पूरा कांग्रेस इस बात से चिंतित है देश का एक गरीब परिवार से निकला हुआ व्यक्ति आज 140 करोड़ जनता के दिलों पर राज कर रहा है।
अपने 12 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, शोषित, वंचित, महिलाओं, युवा, किसान, बुजुर्गों का खोया हुआ आत्मसम्मान और उनका हक और अधिकार दे रहे है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वज स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू, स्वर्गीय इंदिरा गांधी, इनके पिताजी राजीव गांधी और इनके द्वारा जो भी प्रधानमंत्री बनाए जाते थे, इनके इशारे पर ही पूरे देश को चलाने का काम करते थे।

इसलिए बार-बार इस प्रकार के भाषा को प्रकट करके प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को और पूरे देश को ये अपमानित करने का काम करते हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वो कम है। कांग्रेस जितनी गालियां प्रधानमंत्री को देती है, उतना ही देश की जनता प्रधानमंत्री को श्रद्धा के भाव से उनको आशीर्वाद देने का काम करती है। वही देश की जनता कांग्रेस को नकार रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
