Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न

प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला द्वारा स्वागत भाषण

Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न
(फ़ोटो)

गिरिडीह के स्कॉलर बीएड कॉलेज में IQAC सेल के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। "Action Research and Case Study" विषय पर आयोजित इस सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मी सरकार ने बीएड प्रशिक्षुओं को प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा को केवल अंक केंद्रित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शोधपरक शिक्षक बनने का माध्यम बताया।

गिरिडीह: स्कॉलर बीएड कॉलेज में IQAC सेल के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Action Research and Case Study” रहा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.लक्ष्मी सरकार ने अपने प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान से बी.एड. प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों को विषय की गहराई से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला द्वारा स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. खोवाला ने डॉ. लक्ष्मी सरकार को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डॉ. खोवाला ने कहा कि एक्शन रिसर्च और एक्शन रिसर्च बी.एड. विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये उन्हें केवल विषय पढ़ाने वाला शिक्षक नहीं, बल्कि संवेदनशील, जागरूक एवं शोधपरक शिक्षक बनने में सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में डॉ हरदीप कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मी सरकार ने बताया कि एक प्रायोगिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शिक्षक अपनी शिक्षण विधियों में सुधार कर सकते हैं। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से संवाद करते हुए अपने प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवीण कुमार मिश्रा ने प्रभावशाली ढंग से किया। अंत में डॉ राजेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट
Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश
Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच
Pakur News: संत मारिया गोरेट्टी स्कूल में कानूनी जागरूकता अभियान: छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी
Sahebganj News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का महाअसर, शहर से गांव तक 700 दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न
Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद