Giridih Local Updates Today
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी गिरिडीह के बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना 8वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने 25 मई तक 5 छंटनीग्रस्त स्थानीय मजदूरों को काम पर वापस न लेने की स्थिति में 26 मई को ऐतिहासिक फैक्ट्री गेट जाम और 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान किया है। इस बीच, माले नेताओं ने गिरिडीह उपायुक्त से मुलाकात कर विधानसभा और श्रम मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में फैक्ट्री में जारी अनियमितताओं, ओवरटाइम और स्थानीय नियोजन की जांच की मांग की है।
Read More...
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Giridih News: जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग गिरिडीह के जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में आयोजित पाँच दिवसीय समर कैंप 2026 का बुधवार को उत्साहपूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, फैशन शो और विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अजय बगेड़िया, संगीता बगेड़िया, सोनल बगेड़िया और प्राचार्या लवली मिश्रा ने बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read More...
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न

Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न गिरिडीह के स्कॉलर बीएड कॉलेज में IQAC सेल के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। "Action Research and Case Study" विषय पर आयोजित इस सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मी सरकार ने बीएड प्रशिक्षुओं को प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा को केवल अंक केंद्रित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शोधपरक शिक्षक बनने का माध्यम बताया।
Read More...
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना

Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना गिरिडीह के सरिया प्रखंड सह अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भाजपा प्रदेश कमिटी के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सरिया मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल की अध्यक्षता और नरेश रजक के संचालन में हुए इस प्रदर्शन में किसानों के फसल नुकसान के मुआवजे, 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का अविलंब भुगतान, बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने और छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की गई। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को मांग-पत्र सौंपा।
Read More...
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ गिरिडीह के पचंबा स्थित अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया। कार्यशाला में उपायुक्त ने कृषि को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए अधिकारियों को समय पर उन्नत बीज व उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान व अन्य खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, जैविक कृषि, कीट नियंत्रण और पशुपालन से आय बढ़ाने की विस्तृत जानकारी दी।
Read More...

Advertisement