Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

बीजेपी और राज्य सरकार की नीतियों पर मंथन

Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
(फ़ोटो)

गिरिडीह के बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना 8वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने 25 मई तक 5 छंटनीग्रस्त स्थानीय मजदूरों को काम पर वापस न लेने की स्थिति में 26 मई को ऐतिहासिक फैक्ट्री गेट जाम और 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान किया है। इस बीच, माले नेताओं ने गिरिडीह उपायुक्त से मुलाकात कर विधानसभा और श्रम मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में फैक्ट्री में जारी अनियमितताओं, ओवरटाइम और स्थानीय नियोजन की जांच की मांग की है।

गिरिडीह: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। आठ दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बीच 26 मई को फैक्ट्री गेट जाम का ऐलान कर दिया गया है। मोर्चा ने साफ चेतावनी दी है कि 25 मई तक 5 छंटनीग्रस्त मजदूरों को काम पर वापस नहीं लिया गया तो हजारों की संख्या में आंदोलनकारी जेल भरेंगे।  

गेट जाम में गरजेंगे दिग्गज  

26 मई के आंदोलन में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक विनोद सिंह और पूर्व विधायक राजकुमार यादव खुद मोर्चा संभालेंगे। यूनियन महासचिव निताय महतो भी मौजूद रहेंगे। पपरवाटांड़ जिला कार्यालय में हुई बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।  

डीसी से गुहार, जांच की मांग  

माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गिरिडीह उपायुक्त से मिलकर आवेदन सौंपा। मांग की गई कि विधानसभा में उठे सवाल, श्रम मंत्री संजय यादव के सदन में दिए जवाब और श्रम अधीक्षक की चिट्ठी के आधार पर तत्काल जांच हो। गिरिडीह SDO, मुफस्सिल थाना प्रभारी और श्रम अधीक्षक को पहले ही ज्ञापन दिया जा चुका है।  

'ठेकेदार से कमीशन, 16 घंटे काम' - नेताओं के आरोप  

अशोक पासवान, जिला सचिव माले: "8 दिन बाद भी प्रबंधन खामोश है। 25 तक 5 मजदूर वापस नहीं लिए तो 26 को ऐतिहासिक गेट जाम होगा। लोकल मजदूरों की गिनती और मानदेय की जांच कराओ।"  पूरन महतो, किसान नेता: "प्रबंधक ठिठ है। मजदूरों का खून चूसता है, खेत बर्बाद कर दिए। मुआवजा देना होगा।"  राजेश सिन्हा: "70% लोकल नहीं हैं। GST चोरी, बालू तस्करी, उसरी नदी का पानी चोरी जारी है। बोलने वाले पर फर्जी केस लाद दिया जाता है।"  कन्हाई पांडेय, केंद्रीय सचिव मोर्चा: "जबरन 15-16 घंटे काम लिया जाता है। इस प्रबंधक को बर्खास्त करो।"  

यह भी पढ़ें: Giridih News: लूटकांड का पर्दाफाश, चावल खरीदने के बहाने आए थे लुटेरे, पुलिस ने 3 को दबोचा

'1000 आंदोलनकारी जेल भरने को तैयार'  

सकलदेव यादव, मुन्ना राणा, मुस्तकीम, नागेश्वर महतो ने हुंकार भरी कि 26 मई को 13 प्रखंडों से कार्यकर्ता गिरिडीह कूच करेंगे। "प्रशासन 1000 लोगों को जेल में डालने की तैयारी कर ले। हम अपना हक लेकर रहेंगे।"  

यह भी पढ़ें: Giridih News: बीडीओ ललित तिवारी की सिंहगर्जना, महिला समूहों और किसानों की भागीदारी से बदलेगी तस्वीर

जून में मधुबन में होगी माले की महाजुटान  

जून के पहले सप्ताह में मधुबन पीरटांड़ में माले का जिला सम्मेलन होगा। 5000 से ज्यादा कैडर जुटेंगे। बीजेपी के खिलाफ मोर्चा और राज्य सरकार की नीतियों पर मंथन होगा। राज्य सचिव मनोज भक्त और पूर्व विधायक विनोद सिंह, राजकुमार यादव तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।  बैठक में शेखर सुमन, मनूवर हसन बंटी, सलामत अंसारी, अजीत राय, अशोक मिस्त्री, मसूदन कोल सहित दर्जनों नेता शामिल रहे।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट
Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश
Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच
Pakur News: संत मारिया गोरेट्टी स्कूल में कानूनी जागरूकता अभियान: छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी
Sahebganj News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का महाअसर, शहर से गांव तक 700 दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न
Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद