Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश
रसोइयों की विवरणी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
दुमका के रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इस्थर मुर्मू ने एमडीएम चावल वितरण और पीएम पोषण पोर्टल पर रसोइयों के विवरण (नाम, बैंक खाता, आदि) को 20 मई 2026 तक ऑनलाइन करने की प्रगति साझा की। इसके साथ ही, 15 जून को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल वितरण और कक्षा 8 के 1,213 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण की तैयारियों की समीक्षा की गई।
रानीश्वर: प्रखण्ड कार्यालय रानीश्वर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मासिक स्टीयरिंग कमिटी की बैठक आहुत किया गया। बैठक में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक रानीश्वर इस्थर मुर्मू द्वारा बताया गया कि सभी विद्यालयों के लिए वर्ग 1 से 8 तक कुल 577 क्विंटल में 440 क्विंटल चावल प्रखण्ड को प्राप्त हुआ है जिसमें 280 क्विंटल चावल का वितरण विद्यालयो को हो चुका शेष चावल जल्द ही सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जायेगा।
प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में एम०डी०एम० मेनु के अनुसार प्रतिदिन संचालन करने का निदेश दिया गया। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखण्ड अन्तर्गत सभी रसोईया का विवरणी जैसे नाम, आधार संख्या, बैंक खाता नम्बर, जन्म तिथि, योगदान तिथि आदि का ऑनलाइन पोर्टल www.pmposhan.jharkhand.gov.in के माध्यम से 20 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने का निदेश दिया गया था जिसके आलोक में कुल 193 विद्यालयों में 157 विद्यालयों का ऑनलाइन कर दिया गया है शेष बचे हुए 36 विद्यालयों को 20 मई 2026 तक ऑनलाइन करने का निदेश दिया गया है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
