Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट
संबंधित पंचायतों की जलसहिया उपस्थित रहीं
दुमका के रामगढ़ प्रखंड सभागार में बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जलसहियाओं की समीक्षा बैठक सह जल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में जल गुणवत्ता की नियमित जांच और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रथम चरण में चयनित 7 पंचायतों (धोबा, सुसानिया, महोबाना, बंदरजोड़ा, भातूड़िया बी, ठाड़ीहाट व पथरिया) में ठोस एवं तरल कचरा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
रामगढ़: प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को रामगढ़ प्रखंड के सभागार में जलसहियाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी जलसहियाओं के बीच जल गुणवत्ता जांच हेतु जल किट का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जलसहियाओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से पेयजल स्रोतों की जांच करें तथा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूक करें।इसके साथ ही प्रथम चरण में चयनित ग्राम पंचायत धोबा, सुसानिया, महोबाना, बंदरजोड़ा, भातूड़िया बी, ठाड़ीहाट एवं पथरिया की उपस्थित जलसहियाओं के साथ ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गांवों को कचरा मुक्त बनाने में जलसहियाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने जलसहियाओं से अपील की कि वे ग्राम स्तर पर लोगों को कचरे का पृथक्करण, कंपोस्ट निर्माण एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित संबंधित पंचायतों की जलसहिया के साथ साथ जिला से आए एसबीएम कॉर्डिनेटर ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
