Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन

सर्वप्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत भवन का

Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
(फ़ोटो)

दुमका के रानीश्वर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को सुखजोड़ा पंचायत का दौरा कर वर्ष 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत तीसरी किस्त उठाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू न करने पर लाभुक रूपा बाउरी को 15 दिनों के भीतर काम शुरू करने की कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत कनीक मंडल का बिरसा सिंचाई कूप भौतिक रूप से पूर्ण और बेहद उपयोगी पाया गया।

रानीश्वर: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा द्वारा बुधवार को सुखजोड़ा पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। विदित हो कि सुखजोड़ा पंचायत में वर्ष 2011 से ही नवनिर्मित पंचायत भवन बंद पड़ा था जिसे विगत तीन-चार महीने पूर्व ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा खुलवाया गया था। 

उक्त नवनिर्मित पंचायत भवन में शौचालय आदि का कुछ कार्य अधूरा था परन्तु वर्तमान में पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव के द्वारा नवनिर्मित पंचायत भवन का साफ-सफाई आदि कराकर  बुधवार से विधिवत रूप पंचायत का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा मुखिया, पंचायत सचिव और कनीय अभियंता को यह निदेश दिया गया कि पंचायत भवन का फिर से मरम्मति कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर रंग-रोगन आदि कराये। यह भी विदित हो कि विगत कई वर्षों से एक जर्जर कमरे के भवन में पंचायत सचिवालय का संचालन किया जा रहा था।

इसके अतिरिक्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा सुखजोड़ा गाँव में अबुआ आवास योजना अन्तर्गत तृतीय किस्त प्राप्त तीन लाभुकों के आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसमें से सुभाष बाउरी और काजू बागती के आवास में सेटेरिंग का कार्य किया जा रहा था तथा एक लाभुक रूपा बाउरी के द्वारा कई महीने पूर्व तृतीय किस्त प्राप्त कर लेने के बावजूद उनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। 

इसके लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा कड़ी चेतावनी देते हुए निदेश दिया गया कि 15 दिनों के अन्दर कार्य प्रारंभ करे अन्यथा नियमानुसार अग्रतर कारवाई किया जायेगा। मनरेगा योजना के तहत लाभुक कनीक मंडल के बिरसा सिंचाई कूप का निरीक्षण किया गया, योजना भौतिक रूप से पूर्ण पाया गया। लाभुक से बात करने पर लाभुक द्वारा बताया गया कि उक्त सिंचाई कूप योजना से खेती करने में उन्हें काफी मदद मिल रहा है।पंचायत निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कनीय अभियंता, मुखिया, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
Palamu News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
Dhanbad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धनबाद के 1500 दवा प्रतिष्ठान बंद, केमिस्ट्स ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट
Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश
Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच
Pakur News: संत मारिया गोरेट्टी स्कूल में कानूनी जागरूकता अभियान: छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी