Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
अभिभावकों ने विधायक की पहल की सराहना की
धनबाद के गोविंदपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डॉ. बुद्धदेव महतो फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए फाउंडेशन की ओर से देश के चर्चित ‘खान सर क्लासेस’ के ऑनलाइन कोर्स नि:शुल्क उपलब्ध कराने का ऐलान किया।
धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डॉ. बुद्धदेव महतो फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शिक्षा और प्रतिभा का उत्सव देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में प्रखंड, जिला, राज्य और विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान विधायक ने ग्रामीण विद्यार्थियों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि फाउंडेशन की ओर से सभी सम्मानित विद्यार्थियों को देश के चर्चित ‘खान सर क्लासेस’ के ऑनलाइन कोर्स नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक और संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की राह में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
