Koderma News: मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने किया केशलौच, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

घर की महिलाओं को दान हेतु धन देने की प्रेरणा

Koderma News: मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने किया केशलौच, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
(फ़ोटो)

झुमरी तिलैया के नया जैन मंदिर में मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने केशलौच की कठिन क्रिया संपन्न की। वहीं, मुनि श्री भावसागर जी ने धर्म सभा में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उन्हें धार्मिक कार्यों में आगे रखने पर जोर दिया।

कोडरमा: समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में 6 मई 2026 को प्रातः काल की बेला में श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया कोडरमा में श्री जी का अभिषेक ओर शांतिधारा की गई इसके बाद विशेष मांगलिक,पूजन आदि क्रियाएं संपन्न हुवा, महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग ने गुरु के हाथों में शास्त्र अर्पण का सौभाग्य प्राप्त किया, परम पूज्य मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज ने अपने हाथों से  केशलौच किया, अपने हाथों से बाल को उखाड़ने का जैन संत के अपने क्रियाओं में एक नियम है जिसे 2 महीना में एक बार करना पड़ता है।

इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए  मुनि श्री 108 भावसागर जी महाराज ने कहा कि धार्मिक क्रियाओ में सभी को आगे करना चाहिए चंवर ढुराने का  आरती करने का भी अवसर महिलाओं को प्रदान करना चाहिए , पुरुष वर्ग को घर की महिलाओं के लिए बालक, बालिकाओं के लिए उनके खर्च के लिए धन देना चाहिए जिससे वह भी दान कर सकें, क्योंकि परिवार के लोगों को भी धन की आवश्यकता होती है,धन रहने से धर्म करने का भाव भी आता है और महिलाएं ही धर्म की कार्य मे अग्रसर रहकर धर्म को आगे बढ़ाती है। 

मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा के अनुसार 15 मई शुक्रवार को श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप,मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।  जिसमे प्रातः6बजे से श्री शांतिनाथ भगवान की विशाल प्रतिमा के महामस्तकाभिक विशिष्ट मंत्र शांतिधारा, निर्वाण लाडू अर्पण के साथ बड़े मंदिरजी में संपन्न होगा। 16मई  शनिवार को समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज का समाधि स्मृति महोत्सव,प्रातः6बजे से बड़े मंदिरजी में मनाया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम