Dumka News: ट्रक हादसे में खुला शराब तस्करी रैकेट, 2 करोड़ की अवैध शराब जब्त
हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटने से हुआ खुलासा
Saraiyahat थाना क्षेत्र में एनएच-133 (हंसडीहा–देवघर मुख्य मार्ग) पर एक ट्रक हादसे ने बड़े शराब तस्करी रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। ट्रक के पलटने के बाद पुलिस जांच में आटा और सर्फ की पेटियों के पीछे छिपाकर रखी गई अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
दुमका: सरैयाहाट बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ा है। हालात ऐसे हैं कि राज्य के कई हिस्सों में पैसे के दम पर शराब की उपलब्धता और होम डिलीवरी तक संभव है। इसी मांग को पूरा करने के लिए तस्करों का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो सीमावर्ती राज्यों से शराब की खेप बिहार तक पहुंचाता है। झारखंड की उपराजधानी दुमका बिहार से सटे होने के कारण तस्करों के लिए अहम ट्रांजिट रूट बन चुका है। समय समय पर यहां से शराब तस्करी की खबरें सामने आती रहती हैं।
अक्सर ऐसे मामलों का खुलासा या तो पुलिस की गुप्त सूचना पर कार्रवाई से होता है या फिर किसी दुर्घटना के कारण। ताजा मामला सरैयाहाट थाना क्षेत्र से सामने आया है। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव के पास मंगलवार को एनएच 133 (हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग) पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद चालक और अन्य सवार मौके से फरार हो गए।पहली नजर में ट्रक आटा और सर्फ जैसी घरेलू वस्तुओं से लदा प्रतीत हो रहा था।


