हाथी का कहर! 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

प्रशासन ने 4 लाख मुआवजे का दिया आश्वासन

हाथी का कहर! 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
हाथी हमले के बाद ग्रामीणों का सड़क जाम

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। लेटेमदा गांव के 50 वर्षीय मुनीराम गोराई पर जंगल में हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार शाम एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें लेटेमदा गांव के 50 वर्षीय मुनीराम गोराई की हाथी के हमले में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुनीराम गोराई रविवार शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर से बाहर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल डाला। उनकी चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हाथी उन्हें मारकर जंगल की ओर जा चुका था। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले ही दर्जनों हाथियों का झुंड लेटेमदा जंगल में पहुंचा था, जिसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई थी। बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न तो हाथियों को खदेड़ने के लिए ड्राइव टीम भेजी गई और न ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया।

इलाके के लोगों में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरी दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो मुनीराम की जान बच सकती थी। उनका यह भी आरोप है कि रेंज ऑफिसर अक्सर कार्यालय में मौजूद नहीं रहते और पूरा कामकाज वनरक्षी व वनपाल के भरोसे चलता है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुनीराम गोराई के शव को चांडिल-कुकड़ू मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं चांडिल रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही हाथियों को खदेड़ने के लिए ड्राइव टीम को मौके पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि ईचागढ़-कुकड़ू क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर हाथी के हमले से यह दूसरी मौत है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी