अहमदाबाद में आयोजित होने वाले योगासन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे झारखंड के दो खिलाड़ी

10 मई से अहमदाबाद में शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर

अहमदाबाद में आयोजित होने वाले योगासन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे झारखंड के दो खिलाड़ी
झारखंड के खिलाड़ी योगासन विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित

झारखंड के दो प्रतिभाशाली योगासन खिलाड़ी रौशन थापा और चित्रा शाह का चयन भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ है। वे आगामी विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन नेशनल ट्रायल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

रांची: झारखंड के दो होनहार योगासन खिलाड़ियों, रौशन थापा और चित्रा शाह का चयन आगामी ‘प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026’ के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में किया गया है।

योगासन भारत द्वारा 1 और 2 मई 2026 को आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल के परिणामों के आधार पर इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्य सलाहकार बिपिन पांडे, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर चयन होना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Read More.. DSPMU में छात्र हितों को लेकर हिंदू छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र

प्रतियोगिता का विवरण: चयनित खिलाड़ी 10 मई से 2 जून 2026 तक नारंगपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (SAI NCOE), अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद 4 से 8 जून 2026 तक ट्रांसस्टेडिया में आयोजित विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

Read More.. Ranchi News: स्मार्ट ऊर्जा की ओर कदम: BIT मेसरा में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी