JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश
JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त.

झारखंड के राज्यपाल ने JPSC की हालिया परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों पर सख्त रुख अपनाते हुए जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठे सवालों को गंभीरता से लिया गया है।

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग ( जेपीएससी) की ओर से हाल में आयोजित कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों पर चिंता जतायी है। इसके साथ ही राज्यपाल के निर्देश पर लोकभवन (राजभवन) सचिवालय ने आयोग के अध्यक्ष को शुक्रवार को पत्र लिखकर कथित गड़बड़ियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पत्र में कहा गया है कि सहायक वन संरक्षक ( एसीएफ) मुख्य परीक्षा और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रारंभिक उत्तर-कुंजी में भी गलत उत्तरों की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। इन खामियों से अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

राज्यपाल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही आयोग की साख को प्रभावित करती है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पूरे मामले की समुचित जांच कराने, जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लोकभवन सचिवालय ने ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार और सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है। राज्यपाल ने अपेक्षा जताई है कि आयोग पारदर्शिता, शुचिता और उच्च मानकों को बनाए रखते हुए परीक्षाओं का संचालन करेगा, ताकि अभ्यर्थियों का विश्वास मजबूत हो सके।

Read More.. 10,000 करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबा रही सरकार: प्रतुल शाहदेव

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट