झारखंड में तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे, 07 मई तक येलो अलर्ट; तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे, 07 मई तक येलो अलर्ट; तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
झारखंड मौसम अपडेट।

झारखंड में बारिश के कारण तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने 07 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची: गुरुवार को रांची सहित विभिन्न जिलों में हुई बारिश के कारण राज्य भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 06 डिग्री नीचे चला गया है। शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और दिनभर कड़ी धूप खिली रही। बारिश के कारण वातावरण में नमी बरकरार है।

मौसम विभाग ने 07 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.1 डिग्री बोकारो में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

बहरागोड़ा में 85.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश रिकार्ड की गई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 85.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मंझारी में 47.2 मिलीमीटर, मझगांव में 43 मिलीमीटर, चाईबासा में 42.2 मिमी, जमशेदपुर में 34.2 मिलीमीटर, चाईबासा 34.1 मिमी, सोनुआ 30.8 मिमी, नाला 28.7, पुटकी डिवीसी में 20, गोविंदपुर डिवीसी में 19 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

टेम्परेचर अपडेट

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 32.8 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34 और न्यूनतम 20.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.1डिग्री और न्यूनतम 19.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम  Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा
Bokaro News: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, पक्का मकान ढहा, महिला गंभीर