मजदूर दिवस पर रांची में सफाई कर्मियों का सम्मान, समाज की असली ताकत बताया गया
मजदूर दिवस के अवसर पर रांची में भारतीय एकता कमेटी ने नगर निगम के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मजदूरों को समाज की असली ताकत बताते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
रांची। मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय एकता कमेटी की ओर से शुक्रवार काे रांची नगर निगम के सफाई कर्मी मजदूर भाई-बहनों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर भारतीय एकता कमेटी के फाउंडर प्रेसिडेंट गुलाम मुस्तफा ने कहा कि मजदूर समाज की असली ताकत हैं। बड़े-बड़े महल, बिल्डिंग, फ्लैट, अपार्टमेंट, पुल, सड़क, नाले तथा शहर की साफ-सफाई मजदूरों की मेहनत से ही संभव होती है। यही कारण है कि शहर के सफाई कर्मियों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने के उद्देश्य से इस तरह का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि यदि मजदूर भाई-बहन नहीं रहें तो विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मजदूर अपने खून-पसीने की मेहनत से समाज को आगे बढ़ाते हैं। हर सम्मान के पात्र हैं।उन्होंने सफाई कर्मियों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज में उनका मान-सम्मान हमेशा बना रहेगा।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
