रांची में फिर बदला मौसम, तेज हवा और झमाझम बारिश से राहत, बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा 85.2 मिमी वर्षा दर्ज
रांची और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक 85.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रांची: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को फिर से मौसम में करवट ली। तेज हवा के मध्यम दर्जे की झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची सहित राज्य भर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिलीमीटर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा रांची में 9.7 मिमी, चाईबासा में 71.3 मिमी, गुड़ाबांधा में 57.4 मिमी, मैथन डीवीसी 45.2, जामताड़ा में 44.6, जमशेदपुर में 13 मिलीमीटर, मैथन में 41.4, खूंटी में 40.5 मिमी, जामताड़ा में 39.4, चक्रधरपुर में 37.2, गोविंदपुर में 34.4 मिमी और बोकारो थर्मल में 32.4 मिमी सहित अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 42.7 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
