झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

केजी से 12वीं तक के लिए नया समय निर्धारित

झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

झारखंड में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21 अप्रैल से केजी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं

रांची: झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं सुबह के समय संचालित की जाएंगी।

नए आदेश के मुताबिक, केजी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का कार्य समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।

विभाग की ओर से जारी यह आदेश 21 अप्रैल से पूरे राज्य में प्रभावी होगा। इसकी प्रति सभी जिलों को भेज दी गई है, ताकि निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। सरकार का यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि तेज धूप और गर्मी से उन्हें बचाया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना
डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न