Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
प्रखंड मुख्यालय सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पोषण पखवाड़ा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
पाकुड़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पोषण पखवाड़ा के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, प्रमुख कालिदास मरांडी, उपप्रमुख अर्चना देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी पोषण सखी, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। शपथ में बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

