Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक

उपासना मरांडी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक

पाकुड़िया प्रखंड के तलवा गांव निवासी झामुमो कार्यकर्ता और झारखंड आंदोलनकारी कुबराज मरांडी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

पाकुड़ : प्रखंड अंतर्गत ग्राम लागडुम पंचायत के तलवा निवासी के झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता व झारखण्ड आंदोलनकारी कुबराज मरांडी के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि कहा की कुबराज मरांडी अपने समर्पण और संघर्षशील स्वभाव के कारण पार्टी एवं समाज में एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे वें झारखण्ड आंदोलनकारी भी थे। उनके निधन से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि कुबराज मरांडी हमेशा पार्टी और समाज के लिए संघर्षशील रहे, उनकी कमी को पूरा करना कठिन होगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की प्रार्थना की। सभी ने दिवंगत आत्मा को पार्टी का झंडा ओढ़ाकर व फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि कुबराज मरांडी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक भगत, कालिदास टुडू, महेन्द्र टुडू, मैनेजर हेमब्रोम, अब्दुल बनीज, मुसारफ हुसैन, विश्वाजीत दास, अख्तर आलम, खुदू भगत, अजीमुद्दीन अंसारी  सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More.. Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत
Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद
तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा