Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद

नाबालिग को सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया

Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद

पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल ने मालदा मंडल में दो दिनों तक चले विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान एक नाबालिग बालक को सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंपा गया, जबकि एक आरोपी को देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

साहिबगंज: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल ने दो दिनों में चलाए विशेष अभियान में कई सफलताएं हासिल की हैं। अभियान के दौरान एक नाबालिग बालक को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंपा गया, जबकि एक व्यक्ति को देशी पिस्तौल और छह खाली कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 75 बोतल अवैध शराब और ₹2,25,999/- मूल्य के चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

17 अप्रैल को जंगीपुर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग बालक को संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमते हुए पाया गया। पूछ-ताछ में उसने बताया कि वह बिना परिजनों को सूचना दिए यात्रा कर रहा था। आवश्यक औपचारिकताओं और चिकित्सीय परीक्षण के बाद बालक को सुरक्षित रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन, बहरमपुर, मुर्शिदाबाद को सौंप दिया गया।

वहीं, 18 अप्रैल को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर एक खोया हुआ मोबाइल फोन साइबर सेल आरपीएफ की सहायता से आवश्यक सत्यापन के बाद उसके वास्तविक मालिक को वापस किया गया। वहीं जंगीपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13115 अप हमसफर एक्सप्रेस से एक लावारिस बैग बरामद किया गया, जिसमें व्यक्तिगत सामान, दस्तावेज और नकदी थी।

सत्यापन के बाद बैग को उसके मालिक को लौटा दिया गया। आरपीएफ पोस्ट, भागलपुर द्वारा जीआरपी और अन्य एजेंसियों के समन्वय से भागलपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को देशी पिस्तौल और छह खाली कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ पोस्ट बरहरवा द्वारा दिनांक 18.04.2026 को तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर गश्ती के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में उसके पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन (एंड्रॉयड और आईफोन) और एक व्यक्तिगत मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछ-ताछ में उसने साहिबगंज – बरहरवा रेलखंड के बीच यात्रियों से मोबाइल चोरी कर उन्हें तीनपहाड़ स्टेशन पर बेचने की योजना स्वीकार की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन