Sahebganj News: आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, तीन चोरी के महंगे मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
सघन जांच अभियान में प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध युवक पकड़ा गया
बरहरवा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। सघन अभियान के तहत तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।
साहिबगंज: दिनांक 12.04.2026 को हुई चोरी की घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट बरहरवा द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 18 अप्रैल 2026 को बड़ी सफलता मिली। आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में सीपीडीएस टीम के एएसआई बबूल दास, कांस्टेबल अमन कुमार, नितेश कुमार, शिवम कुमार सिंह तथा आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के एएसआई सुरेश पासवान, कांस्टेबल चंदन कुमार राम एवं कांस्टेबल सतीश कुमार की संयुक्त टीम ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर एक युवक को गिरफ्तार किया।
शाम के समय प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर गश्त के दौरान टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से कुल 04 मोबाइल फोन बरामद हुए। एक मोबाइल उसका स्वयं का था, जबकि शेष 03 महंगे फोन सैमसंग एस 25 अल्ट्रा 5G, आई फोन 14 प्रो, एवं आई फोन 13 चोरी के पाए गए। सभी फोन बिना सिम कार्ड के थे और युवक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

