Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

माला, मोमेंटो और मेडल देकर किया गया सम्मानित

Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

धनबाद में मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

धनबाद: मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद के तत्वावधान में कबड्डी एवं बॉक्सिंग खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को  माला, मोमेंटो एवं मेडल देकर आज सम्मानित किया गया।

Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से चिकित्सा सेवा, जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण तथा गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर धनबाद डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव मिंटू ठाकुर ने बताया कि हाल ही में पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 35वीं नेशनल सब-जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड बालिका टीम ने सेकंड रनर अप का खिताब हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिला कोच पप्पू कुमार यादव को दिया, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सम्मानित खिलाड़ियों में कबड्डी से रिया कुमारी, सोनी कुमारी, रुपाली कुमारी व नयन कुमार तथा बॉक्सिंग से दीपक कुमार, रोशन शर्मा, पवन कुमार सिंह व अमित कुमार शामिल रहे।

Read More.. Sahebganj News: 5 खिलाड़ी बोकारो में दिखाएंगे दम, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सनी राय, प्रवीण कुमार सहित एसपी कबड्डी ग्रुप के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More.. Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़-लंबी कूद के साथ जारी होमगार्ड भर्ती

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा
कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज
Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान
Ranchi News: मानव अधिकार कार्यशाला, 14 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
JPSC परीक्षा 2025: गिरिडीह में उपायुक्त ने किया सेंटरों का निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Jamshedpur News: मानगो में बनेगा स्लुइस गेट, बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत: सरयू राय
झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद
Sahebganj News: दुर्गा टोला में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने बांटा भोजन,  कहा: "मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा"
Sahebganj News: आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, तीन चोरी के महंगे मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिंह विश्वास के घर ईडी का छापा, बेहाला के कारोबारी पर भी कार्रवाई
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध