Sahebganj News: 5 खिलाड़ी बोकारो में दिखाएंगे दम, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग

5000 मीटर से लेकर जेवलिन थ्रो तक विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी

Sahebganj News:  5 खिलाड़ी बोकारो में दिखाएंगे दम, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग

साहिबगंज जिले के 5 प्रतिभाशाली खिलाड़ी 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बोकारो रवाना हो गए हैं।

साहिबगंज: झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं जिला प्रशासन, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 19 अप्रैल तक बोकारो के चंदनक्यारी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए साहिबगंज जिले के 05 प्रतिभाशाली खिलाड़ी रवाना हो गए हैं।

साहिबगंज जिला एथलेटिक्स संघ के मार्गदर्शन में चयनित इन खिलाड़ियों में हुस्नआरा परवीन (लंबी कूद), सोनोत मरांडी, सुजीत सरकार (5000 मीटर एवं 10,000 मीटर), अनिल मुर्मू (800 मीटर एवं 1500 मीटर) तथा नीरज यादव (जेवलिन थ्रो) शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार हैं और जिले के लिए गौरव का कारण बनने की ओर अग्रसर हैं।

खिलाड़ियों के रवाना होने से पूर्व उपायुक्त हेमन्त सती, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी तथा प्रकाश सिंह बादल सहित जिले के कई खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि सभी एथलीट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत
Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद
तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा