Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी दल गठित करने का निर्देश
गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में PC & PNDT अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की।
गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में PC & PNDT Act के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, PC & PNDT के सदस्य एवं अन्य संबद्ध अधिकारी उपस्थिति थे।
बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र हेतु प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया। साथ हीं उपायुक्त ने गिरिडीह जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर छापेमारी दल का गठन करते हुए गहन छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
