Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत

भानु प्रताप सिंह सहित कई जजों ने किया उद्घाटन

Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत

मधुपुर कोर्ट परिसर में लायंस क्लब ऑफ मधुपुर और अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन किया गया। इस पहल से कोर्ट आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी।

मधुपुर: अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सहयोग से मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का विधिवत उद्घाटन भानु प्रताप सिंह (Additional Family Judge), मिस पूजा (Civil Judge, Senior Division-I), एस. एन. टिग्गा (S.D.J.M.), एस. आर. टिग्गा (C.J.S.D.-II), विवेक रॉय (Railway Magistrate) एवं PMJF लायन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस पहल से कोर्ट परिसर में आने वाले आगंतुकों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह (Additional Family Judge) ने कहा कि इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है तथा इससे आमजन को सीधे लाभ प्राप्त होता है।

डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन में वास्तविक राहत पहुंचाते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल निरंतर जारी रहेगी।

लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सचिव लायन विजय आनंद लछिरामका ने बताया कि लायंस क्लब एवं अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अब तक 18 वॉटर चिलर मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे आमजन को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिल रही है।

कोर्ट कर्मियों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आमजन को काफी सुविधा मिलेगी, उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा अब उन्हें गर्मी में ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक, कोषाध्यक्ष लायन रामानुज मिश्रा, लायन अटल चौरसिया, लायन सुवेन्दु दा, लायन गौतम कुशवाहा, विनोद सिंह (नाजिर), सुमित चौधरी, श्याम परिवार के सचिव अजित खंडेलवाल, मनोज डालमिया एवं मधुपुर कोर्ट के अनेक कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना
डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न