तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज

अस्पताल में भर्ती घायलों से की मुलाकात

तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विरुधुनगर: विरुधुनगर तालुक के कट्टनारपट्टी क्षेत्र में चल रही पटाखा फैक्ट्री में कल भयंकर हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। घायल लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयिनार नागेंद्रन सोमवार को मिले उनका हालचाल जाना।

इसके बाद बयान जारी कर उन्होंने कहा, “कल विरुधुनगर जिले के पास कट्टनारपट्टी में चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की दुर्घटना में संबंध में 25 लोगों की मौत की खबर ने मुझे गहरे दुःख में डाल दिया है। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं और हार्दिक शोक व्यक्त करता हूं। इस अपूरणीय क्षति को समझते हुए, इस कठिन समय में उन्हें मानसिक शक्ति और सांत्वना मिले, इसके लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

उन्होंने लिखा कि इस हादसे में घायल हुए और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मैंने स्वयं मिलकर उनका हालचाल पूछा। उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में डॉक्टरों से विस्तार से जानकारी ली और उन्हें बेहतर इलाज देकर जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने का अनुरोध किया। नागेन्द्रन ने कहा कि ऐसी दुःखद घटनाएं आगे न हों, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों को मजबूत करना इस समय अत्यंत आवश्यक है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप