Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

कलश यात्रा के समापन पर विद्वान पंडितों द्वारा वेदोक्त मंत्रों के साथ की गई पूजा-अर्चना

Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
(फोटो)

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ क्षेत्र अंतर्गत जोंका गाँव में 05 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को 501 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ इस अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध कथा वाचक धनंजय वैष्णव महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को निहाल करेंगे। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

साहिबगंज: तीनपहाड़ क्षेत्र अंतर्गत जोंका गाँव स्थित बजरंग बली चौक के समीप श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 05 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2026 तक विधिवत रूप से संपन्न होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर शनिवार की सुबह 501 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ कार्यक्रम में भाग लेते नजर आए।

अयोध्या धाम, उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक धंनजय वैष्णव महाराज ने  बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों एवं दर्जनों समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
Giridih News: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति, एन. एन. ट्यूटोरियल एंड लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, ड्यूटी से गायब 17 कर्मचारियों को शो-कॉज
Sahebganj News: अवैध शराब तस्करी पर चला बरहरवा आरपीएफ का डंडा, 8300 अवैध शराब की बोतलें बरामद
क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें