Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
200 की क्षमता वाले हॉस्टल में रह रही हैं 339 छात्राएं, विस्तार की आवश्यकता
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को सरिया स्थित पीएम श्री बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के हॉस्टल, भोजन व्यवस्था और नामांकन पंजी का अवलोकन किया। विद्यालय की वार्डन निक्की मिश्रा द्वारा कम क्षमता वाले छात्रावास और छोटी बाउंड्री वॉल की समस्या बताने पर डीसी ने इसके समाधान का आश्वासन दिया। इसके पश्चात उन्होंने बड़की सरैया नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया, जहाँ उपाध्यक्ष की मांग पर उनके कार्यालय को प्रथम तल से भूतल (Ground Floor) पर स्थानांतरित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया।
सरिया: उपायुक्त रामनिवास यादव शनिवार को सरिया स्थित पीएम श्री बालिका आवासीय विद्यालय सरिया पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में नामांकित छात्राओं के नामांकन पंजी का अवलोकन किया। वहीं छात्राओं के हॉस्टल का निरीक्षण किया। पश्चात भोजन कक्षा जाकर वहां की व्यवस्था से संबंधित भी जानकारी ली। इस संबंध में विद्यालय की वार्डन निक्की मिश्रा ने बताई कि वर्तमान में इस विद्यालय में 339 छात्राएं अध्यनरत हैं। इन्होंने बताई कि विद्यालय की चारदीवारी छोटी है वहीं छात्राओं के नामांकन के अनुसार छात्रावास भी कम पड़ रहे हैं।
वर्तमान में जो छात्रावास है उसमें 200 छात्राओं की रहने की क्षमता है। उक्त दो समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग किया गया था।जिसका अवलोकन उपायुक्त महोदय ने किया। वार्डन ने बताई कि उपायुक्त महोदय ने विद्यालय के बाउंड्री वाल को पूजा करने तथा छात्राओं के अनुकूल छात्रावास की व्यवस्था करने की बात कही है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड सदस्यों में सुषमा देवी,मिलन यादव,मंजू देवी,सोनी देवी, संगीता कुमारी, समाजसेवी फागु पंडित, तारकेश्वर मोदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
