Jharkhand Education Department
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधरी, मो. शहरयार और बरनाली पाल ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में भाव-नृत्य और मिमिक्री की आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय के निदेशक हाजी रिजवान अहमद ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Ranchi news: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर सख्त हुए उपायुक्त, 92 स्कूलों में नियम उल्लंघन

Ranchi news: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर सख्त हुए उपायुक्त, 92 स्कूलों में नियम उल्लंघन रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर फीस वृद्धि और आरटीई नामांकन को लेकर सख्त निर्देश दिए। समीक्षा में 129 स्कूलों में से 92 स्कूलों में फीस वृद्धि नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। सभी संबंधित स्कूलों को फीस एडजस्टमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में आरटीई के तहत वंचित वर्ग के बच्चों के 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही अनुपस्थित स्कूलों पर कार्रवाई और पीटीए गठन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए।
Read More...
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण

Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को सरिया स्थित पीएम श्री बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के हॉस्टल, भोजन व्यवस्था और नामांकन पंजी का अवलोकन किया। विद्यालय की वार्डन निक्की मिश्रा द्वारा कम क्षमता वाले छात्रावास और छोटी बाउंड्री वॉल की समस्या बताने पर डीसी ने इसके समाधान का आश्वासन दिया। इसके पश्चात उन्होंने बड़की सरैया नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया, जहाँ उपाध्यक्ष की मांग पर उनके कार्यालय को प्रथम तल से भूतल (Ground Floor) पर स्थानांतरित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल

Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल पलामू जिले के पांकी में एक निजी आवासीय स्कूल की 6 वर्षीय छात्रा अशरती कुमारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना ने जिले में बिना रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा मानकों के चल रहे सैकड़ों अवैध निजी स्कूलों की पोल खोल दी है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षा के नाम पर गोरखधंधा चल रहा है, जहाँ खटारा वाहनों और असुरक्षित भवनों में बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने अब जिला प्रशासन से इन अवैध स्कूलों को तुरंत बंद करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Read More...
समाचार  राज्य  खूंटी  झारखण्ड 

खूंटी के कर्रा प्रखंड में उल्लास कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता अभियान तेज

खूंटी के कर्रा प्रखंड में उल्लास कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता अभियान तेज खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वेयर व वोलेंटियरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, लक्ष्य शत-प्रतिशत साक्षरता।
Read More...
समाचार  राज्य  आर्टिकल  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

जगरनाथ महतो के बाद रामदास सोरेन का भी निधन, अब अगला शिक्षा मंत्री कौन? विस के साथ भी अजीब संयोग

जगरनाथ महतो के बाद रामदास सोरेन का भी निधन, अब अगला शिक्षा मंत्री कौन? विस के साथ भी अजीब संयोग जगरनाथ महतो के बाद अब रामदास सोरेन भी कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. 8 महीने के अल्प कार्यकाल में ही उनका निधन हो गया. अब झारखंड में नया शिक्षा मंत्री कौन होगा और घाटशिला सीट पर उपचुनाव कब होगा, यह बड़ा सवाल है.
Read More...

Advertisement