Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में भाव-नृत्य और मिमिक्री की दी मनमोहक प्रस्तुति

Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधरी, मो. शहरयार और बरनाली पाल ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में भाव-नृत्य और मिमिक्री की आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय के निदेशक हाजी रिजवान अहमद ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया।

गिरिडीह: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों की प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला।

समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधरी, मो. शहरयार एवं बरनाली पाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाव-नृत्य और मिमिक्री की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक हाजी रिजवान अहमद ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। शिक्षकों के ज्ञान की रोशनी से बच्चे अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं और समाज को सही दिशा देने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें: मजदूरी से करोड़ों तक: राधास्वामी संगठन के कथित नेटवर्क में गिरिडीह की 'सिन्हा फैमिली' तक पहुंची पुलिस जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Sahibganj News: तिलडांगा-न्यू फरक्का में रेलवे तटबंध धंसा, ट्रैक पर मंडराया खतरा; दर्जनों ट्रेनें रद्द-डायवर्ट
Ranchi News: डीपीएस में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों की प्रतिभा ने बांधा समां
Koderma News: घाटी में पाम ऑयल लदा टैंकर पलटा, घायल चालक फंसा रहा, तेल लूटने में जुटी रही भीड़
Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी
Sahibganj News: उधवा में गंगा का कहर, शांति मोड़ तक पहुंचा बाढ़ का पानी; सड़क पर 3 फीट पानी
Giridih News: पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आधी रात तक झूमे श्रद्धालु
Sahibganj News: हावड़ा इंटरसिटी में स्थायी रूप से जुड़ा AC 3-टियर कोच, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा
मजदूरी से करोड़ों तक: राधास्वामी संगठन के कथित नेटवर्क में गिरिडीह की 'सिन्हा फैमिली' तक पहुंची पुलिस जांच
मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग