Sahibganj News: उधवा में गंगा का कहर, शांति मोड़ तक पहुंचा बाढ़ का पानी; सड़क पर 3 फीट पानी

धान और मक्का की फसलें जलमग्न, किसानों को भारी नुकसान की आशंका

Sahibganj News: उधवा में गंगा का कहर, शांति मोड़ तक पहुंचा बाढ़ का पानी; सड़क पर 3 फीट पानी

उधवा प्रखंड के तटीय इलाकों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ और कटाव की स्थिति गंभीर हो गई है। पूर्वी प्राणपुर इलाके में बाढ़ का पानी खेतों और निचले क्षेत्रों को डुबोने के बाद बाजार, मंदिर और शांति मोड़ से होते हुए कॉलोनी संख्या 10 तक पहुंच गया है। मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट से अधिक पानी तेज धारा के साथ बह रहा है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

साहिबगंज: उधवा प्रखंड के तटीय क्षेत्रों में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ और कटाव की स्थिति अब बेहद गंभीर हो गई है। पूर्वी प्राणपुर इलाके में बाढ़ का पानी खेतों और निचले इलाकों को डुबोते हुए अब बाजार, मंदिर होते हुए शांति मोड़ से कॉलोनी संख्या 10 तक पहुंच गया है। मुख्य सड़क पर करीब 3 फीट से अधिक पानी तेज धारा के साथ बह रहा है।

लगातार बाढ़ का पानी घुसने से क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह बाधित है और लोग घरों में कैद हैं। खेतों में खड़ी धान और मक्का की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, बाजार में पानी भरने से दुकानें बंद होने लगी हैं, जिससे रोजमर्रा की चीजों के लिए भी लोग परेशान हैं। बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं, वहीं बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन बीती रात से पानी बढ़ने की रफ्तार अचानक तेज हो गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गया। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को डर है कि अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो कई और गांव इसकी चपेट में आ जाएंगे।

इधर, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए तैयारी की जा रही है और लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा एसी 3-टियर कोच, 5 सितंबर से होगी शुरुआत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Sahibganj News: तिलडांगा-न्यू फरक्का में रेलवे तटबंध धंसा, ट्रैक पर मंडराया खतरा; दर्जनों ट्रेनें रद्द-डायवर्ट Sahibganj News: तिलडांगा-न्यू फरक्का में रेलवे तटबंध धंसा, ट्रैक पर मंडराया खतरा; दर्जनों ट्रेनें रद्द-डायवर्ट
Ranchi News: डीपीएस में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों की प्रतिभा ने बांधा समां
Koderma News: घाटी में पाम ऑयल लदा टैंकर पलटा, घायल चालक फंसा रहा, तेल लूटने में जुटी रही भीड़
Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी
Sahibganj News: उधवा में गंगा का कहर, शांति मोड़ तक पहुंचा बाढ़ का पानी; सड़क पर 3 फीट पानी
Giridih News: पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आधी रात तक झूमे श्रद्धालु
Sahibganj News: हावड़ा इंटरसिटी में स्थायी रूप से जुड़ा AC 3-टियर कोच, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा
मजदूरी से करोड़ों तक: राधास्वामी संगठन के कथित नेटवर्क में गिरिडीह की 'सिन्हा फैमिली' तक पहुंची पुलिस जांच
मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा