Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी
ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर किसी भी तरह की पैसे की वसूली बंद करने की मांग
सदर प्रखंड के पालमो पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला मंझलाडीह में पिछले डेढ़ माह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। रविवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। साथ ही कहा कि लोगों की शिकायतों का समाधान एक फोन पर होना चाहिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर पैसे की वसूली का विरोध करने की अपील की। तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ धरना देने की चेतावनी भी दी।
गिरिडीह: सदर प्रखंड के पालमो पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला मंझलाडीह में पिछले डेढ़ माह से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। लोग अंधेरे में परेशान हैं, लेकिन अभी तक उनका ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। बिजली विभाग तुरंत इसे बदलने का काम करे और इस नाम पर किसी भी तरह की पैसे की वसूली बंद हो।
उपरोक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने आज उक्त गांव जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होने के उपरांत कही। श्री यादव ने कहा कि, बिजली विभाग को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि, लोगों के एक फोन करने मात्र से उनकी समस्या का समाधान हो और ऐसे मामलों में ग्रामीणों को यहां-वहां का चक्कर नहीं लगाना पड़े। लेकिन अफसोस कि शासन करने वाले जनता को ऐसी सहूलियत देना नहीं चाहते, और संसाधन की कमी झेल रहा बिजली विभाग भी ऐसी व्यवस्था लागू नहीं करता।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News



