छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

नाबालिग की शिकायत को लेकर दोनों पक्षों में हुई तीखी नोकझोंक

छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में गुरुवार देर रात नाबालिग लड़की से कथित छेड़खानी की शिकायत को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। नाबालिग शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। उसके समर्थन में भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद संजीव सिंह गुड्डू भी पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से वार्ड नंबर-2 के पार्षद लालो राइन कई लोगों के साथ थाना पहुंचे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद कहासुनी बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर भीड़ को थाना परिसर से बाहर निकाला। सूचना पर डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा और इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन भी पहुंचे।

गिरिडीह: जिले के पचंबा थाना परिसर में गुरुवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराने पहुंची एक नाबालिग लड़की के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। थाने में मौजूद भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक के बाद स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि पुलिस को हालात पर नियंत्रण पाने के लिए डीएसपी और इंस्पेक्टर को बुलाना पड़ा। पुलिस की सख्ती के बाद ही हंगामा शांत हुआ।

छेड़खानी की शिकायत लेकर थाना पहुंची थी नाबालिग

मिली जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की अपने साथ हुई छेड़खानी की शिकायत लेकर पचंबा थाना पहुंची थी। पीड़िता के समर्थन में भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद संजीव सिंह गुड्डू भी थाना पहुंचे थे। इसी बीच, दूसरे पक्ष की ओर से पचंबा वार्ड नंबर-2 के पार्षद लालो राइन भी कई लोगों के साथ वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने से थाना परिसर में ही कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लोग आपस में उलझ गए।

पुलिस ने भीड़ को थाना परिसर से बाहर निकाला

थाना परिसर में स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू किया और भीड़ को थाना परिसर से बाहर निकाला। हंगामे की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, भाजपा नेता दिनेश यादव और आजसू नेता कम्पू यादव समेत कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पचंबा थाना पहुंच गए।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा और इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: नन्हे कान्हा-राधा की मनमोहक छटा से सजा मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर