Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार लगाकर सुनीं आमजनों की समस्याएं

विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार लगाकर सुनीं आमजनों की समस्याएं
(उपायुक्त जनता दरबार)

कोडरमा समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं सुनीं। उन्होंने रास्ते के विवाद, राशन कार्ड गड़बड़ी और भूमि संबंधी मामलों की गहन जांच कर समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

कोडरमा: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार के दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। 

जनता दरबार के दौरान निर्माण कार्य कर रास्ता रोकने, जबरन तालाब का कार्य करने, गैस कनेक्शन, ग़लत तरीके से राशन उठाव करने राशन कार्ड डिलिट करने के संबंध में, जमीन पर जबरन जोतने एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

Jharkhand Govt Ad
जनता दरबार में आए मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों की समुचित जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उनका अविलंब समाधान किया जाए तथा जिन मामलों में जांच अथवा अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें भी तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम