Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
इलाके में शोक की लहर, परिजनों का बुरा हाल
धनबाद के पुटकी स्थित ओझा तालाब में रविवार सुबह दोस्तों के साथ नहाने गए 17 वर्षीय संजीत कुमार वर्मा की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। भटिंडा फॉल से आई गोताखोरों की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को 25 फीट की गहराई से बाहर निकाला, जिसके बाद एसएनएमएमसीएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धनबाद: पुटकी थाना क्षेत्र के शिव शंकर नगर स्थित ओझा तालाब में रविवार सुबह नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत कुमार वर्मा की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकलवाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में शोक का माहौल है।
मृतक संजीत कुमार वर्मा प्रेम नगर निवासी चना विक्रेता श्याम सुंदर स्वर्णकार का पुत्र था। बताया जाता है कि रविवार सुबह संजीत अपने चार दोस्तों के साथ बाल-दाढ़ी बनवाने के बाद घर के लिए सब्जी खरीदकर ओझा तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
इधर, भटिंडा फॉल से आए गोताखोरों ने बताया कि वे विभिन्न इलाकों में डूबने की घटनाओं के दौरान लोगों को बचाने और शव निकालने का काम करते हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक उन्हें कोई विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उनका कहना है कि हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। गोताखोर दल में मुकेश कुमार महतो, लालू महतो, बिश्नाथ बाउरी, गंगाधर महतो, विशाल महतो, मनोरंजन बाउरी, नितेश महतो और सुबोध महतो शामिल थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








