छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारी छात्राओं का दुपट्टा खींचने वालों पर कार्रवाई कब: राफिया नाज़

छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
(राफिया नाज़ फाइल फोटो)

रांची में JPSC-JSSC-CGL परीक्षा धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और छात्राओं से बदसलूकी के विरोध में भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज़ ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के 'गूंज' कार्यक्रम को आत्मप्रचार करार देते हुए झारखंड के युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने कहा कि JPSC-JSSC-CGL पेपर लीक, परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और छात्रों के साथ हेमंत सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हजारों छात्र लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान अमीषा प्रसाद, सबिता सहित कई छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की गई। छात्रा का दुपट्टा खींचा गया, उसके साथ बदसलूकी की गई और छात्र-छात्राओं को JMM के झंडे लगे डंडों से पीटा गया। 

दूसरी ओर, छात्राओं पर हमला करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि छात्राओं को पुलिस द्वारा डिटेन किया जा रहा है। राफिया नाज़ ने सवाल किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार करने की इजाजत आखिर किसने दी और जिन लोगों ने छात्रों पर हमला किया, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

Jharkhand Govt Ad
राफिया नाज़ ने कहा कि जिन हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, उन पर चोट के निशान और जिन बेटियों को सुरक्षा मिलनी चाहिए, उनके साथ सड़क पर बदसलूकी क्यों गई? 

उन्होंने हेमंत सोरेन से पूछा, “पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने, रोजगार और शिक्षा मांगने पर छात्रों को लाठी क्यों मिली? बेटियों की सुरक्षा के बजाय उनका दुपट्टा क्यों खींचा गया? छात्रों को JMM के झंडे लगे डंडों से क्यों पीटा गया?” उन्होंने कहा कि यह केवल अमीषा और सबिता का विषय नहीं, बल्कि झारखंड के हर छात्र और बेटी के सम्मान तथा भविष्य की लड़ाई है। सत्ता की ताकत से आवाज दबाई जा सकती है, लेकिन युवाओं के सवाल खत्म नहीं किए जा सकते।

यह भी पढ़ें: छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक

राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए राफिया नाज़ ने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस और राहुल गांधी के आत्मप्रचार का मंच बनकर रह गया है। यदि कांग्रेस सच में युवाओं की आवाज सुनना चाहती है, तो उसे उन छात्रों के बीच खड़ा होना चाहिए, जिनकी आवाज आज झारखंड की सड़कों पर उठ रही है। 

यह भी पढ़ें: JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक

‘गूंज’ अगर छात्रों के लिए है, तो झारखंड के छात्रों की पीड़ा राहुल गांधी तक क्यों नहीं पहुंच रही? उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की बात मंच से करना आसान है, लेकिन उसकी असली परीक्षा युवाओं के अधिकारों पर चोट के समय होती है। राफिया नाज़ ने राहुल गांधी से सवाल किया, “झारखंड के छात्रों की आवाज आपको क्यों नहीं सुनाई देती? यदि ‘गूंज’ वास्तव में छात्रहित के लिए होती, तो उसमें राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रचार से अधिक झारखंड के छात्रों के दर्द, संघर्ष और अधिकारों की आवाज सुनाई देती।”

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम