छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक

छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक
विजय शंकर नायक (फाइल फोटो)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने JSSC-CGL समेत परीक्षा विवादों पर राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिया गया निर्णय छात्रों की मेहनत, संघर्ष और न्याय की जीत है।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने छात्र हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि JSSC-CGL सहित परीक्षा विवादों पर सरकार का निर्णय छात्रों की मेहनत, संघर्ष और न्याय की जीत है।

विजय शंकर नायक ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के युवाओं के रोजगार और न्याय की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। झारखंड में भी छात्रों की मांगों को उन्होंने गंभीरता से लिया। कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने संगठन को सक्रिय कर छात्र हित के मुद्दे को मजबूती से आगे बढ़ाया और प्रदेश कांग्रेस लगातार छात्रों के साथ खड़ी रही। परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निर्णायक कदम उठाया।

‘राहुल गांधी ने आवाज उठाई, कांग्रेस ने छात्रों का साथ दिया’

Jharkhand Govt Ad
विजय शंकर नायक ने कहा, “राहुल गांधी ने आवाज उठाई, के. राजू ने संगठन को जमीन पर उतारा, कांग्रेस ने छात्रों का साथ दिया और हेमंत सोरेन सरकार ने फैसला लेकर न्याय का रास्ता खोला।”

उन्होंने कहा कि JSSC-CGL रद्द करने, संबंधित परीक्षा प्रक्रियाओं पर कार्रवाई और वर्ष 2014 से हुई परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच का निर्णय युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की जवाबदेही को साबित करता है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: कोल्हान में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, चार हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

भाजपा पर छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति करने का आरोप

 नायक ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को छात्रों के कंधे पर राजनीति की बंदूक चलाना बंद करना चाहिए। जिनके पास अपने शासनकाल की भर्ती व्यवस्था और युवाओं के सवालों का कोई संतोषजनक हिसाब नहीं है, वे आज छात्रों के आंदोलन पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में पुलिस-कोयला माफिया गठजोड़ पर उठाए गंभीर सवाल

उन्होंने कहा, “भाजपा छात्रों के दर्द पर राजनीति कर रही है, कांग्रेस समाधान की राजनीति कर रही है। भाजपा आंदोलन भड़काकर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है, जबकि कांग्रेस छात्रों को न्याय और युवाओं को रोजगार दिलाने की लड़ाई लड़ रही है।”

उन्होंने कहा कि अब भाजपा की राजनीतिक नौटंकी नहीं चलेगी। झारखंड का युवा सब देख रहा है कि कौन उसके साथ खड़ा है और कौन उसके कंधे पर बंदूक रखकर अपनी सियासत चमका रहा है।

पारदर्शी भर्ती परीक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विजय शंकर नायक ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट नीति है—भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता, युवाओं को न्याय और दोषियों पर कठोर कार्रवाई। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है, जो मेहनतकश युवाओं के सपनों को भ्रष्टाचार, पेपर लीक और परीक्षा की अनियमितताओं से कुचलती है।

‘युवाओं को नौकरी, न्याय और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था चाहिए’

विजय शंकर नायक ने कहा, “झारखंड के युवाओं को नौकरी भी चाहिए, न्याय भी चाहिए और ऐसी भर्ती व्यवस्था भी चाहिए, जिसमें मेहनत करने वाले विद्यार्थी का हक कोई माफिया, दलाल या राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति न छीन सके।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में छात्रों के साथ थी, आज भी है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी। झारखंड के युवाओं का भविष्य किसी दल की राजनीतिक संपत्ति नहीं है, बल्कि पूरे राज्य की अमानत है। कांग्रेस युवाओं के न्याय, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए हर स्तर पर उनके साथ खड़ी रहेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन आध्यात्मिक भवन में गूंजी गणेश वंदना, गायक कमल नयन पाण्डेय ने मोहा सबका मन
Koderma News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना बनाते बिहार के चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
Koderma News: बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवरिए, बासोडीह से 105 किमी पैदल यात्रा पर निकला जत्था
Koderma News: पीएम श्री स्कूलों के 60 विद्यार्थी भुवनेश्वर रवाना, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का करेंगे भ्रमण
Pakur News: बनावग्राम मंडल में शक्ति केंद्र विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार
छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक
Pakur News: प्राथमिक विद्यालय तालडीह गनपुरा में बाल स्वास्थ्य जांच शिविर, 43 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
सभी विवादित परीक्षाएं रद्द, छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत; अब नई परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई शुरू: देवेंद्र नाथ महतो
जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे उपायुक्त हेमन्त सती, संबंधित विभागों को दिए कार्रवाई के निर्देश
साहिबगंज में बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत, बेतौना व साहिबगंज में लगे नए पावर ट्रांसफार्मर
Deoghar News: रिमझिम बारिश में बाबा के जयघोष से गूंजा देवघर, 20वें दिन भी कांवरियों की लंबी कतार