साहिबगंज में बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत, बेतौना व साहिबगंज में लगे नए पावर ट्रांसफार्मर
खराबी या आकस्मिक स्थिति में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने में मिलेगी मदद
साहिबगंज जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने के लिए बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पिछले एक महीने में बेतौना पीसीएस में 10 एमवीए और साहिबगंज पीसीएस में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और किसी खराबी या आकस्मिक स्थिति में आपूर्ति जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी।
साहिबगंज: जिले में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ एवं भरोसेमंद बनाने के लिए बिजली विभाग लगातार काम कर रहा है। विद्युत अधीक्षण अभियंता राज कुमार के नेतृत्व में विभाग आकस्मिक परिस्थितियों में भी निर्बाध बिजली देने के लिए पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता और उपलब्धता बढ़ाने पर फोकस कर रहा है।
इसी कड़ी में पिछले एक महीने के दौरान बेतौना पीसीएस में 10 एमवीए और साहिबगंज पीसीएस में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे संबंधित क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिली है और किसी खराबी या आकस्मिक स्थिति में आपूर्ति को जल्दी बहाल करने में मदद मिलेगी।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








