Deoghar News: पहली सोमवारी पर देवघर डीसी का तड़के निरीक्षण, बाबा धाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा
नंदन पहाड़ से बाबा मंदिर तक उपायुक्त ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
राजकीय श्रावणी मेला 2026 की पहली सोमवारी पर देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने तड़के मेला क्षेत्र, रूटलाइन और बाबा बैद्यनाथ धाम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य शिविर, क्यू कॉम्प्लेक्स, पार्किंग, पेयजल, बिजली और मिस्ट कूलिंग सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सेवा भाव से ड्यूटी निभाने तथा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की पहली सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ने वाली भारी श्रद्धालु भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार अहले सुबह मेला क्षेत्र, रूटलाइन तथा कांवरिया पथ का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध नागरिक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने नंदन पहाड़ से लेकर बाबा मंदिर तक भ्रमण कर प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि वे पूरी संवेदनशीलता, धैर्य और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करें। उन्होंने कहा कि बाबाधाम आने वाले कांवरियों की सेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सूचना-सह-सहायता केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, स्वास्थ्य शिविर, पुलिस ओपी, ट्रैफिक ओपी, पर्यटन केंद्र तथा विद्युत केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों में जीवनरक्षक दवाओं, चिकित्सकों और एम्बुलेंस की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं मातृत्व विश्राम गृह में महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं और गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।



Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


