Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नियमित कार्रवाई जारी रहेगी

Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई
मधुपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला।

मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग और यातायात अव्यवस्था पर रोक लगाने के लिए रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज के निर्देश पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।

देवघर: मधुपुर रेलवे नायक दंडाधिकारी विवेक राज के निर्देश पर रेलवे स्टेशन परिसर में बढ़ती अव्यवस्था, यातायात बाधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी संयुक्त रूप से  विशेष अभियान चलाकर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान नो-पार्किंग जोन में खड़ी पांच दोपहिया वाहनों के दर्जनों मालिकों से  जुर्माना वसूला गया। यह अभियान आरपीएफ सब इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म के समीप तथा अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई बाइक एवं स्कूटी निर्धारित पार्किंग स्थल के बजाय नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी मिलीं, जिससे यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहन चालकों से आर्थिक दंड वसूला और उन्हें भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि स्टेशन परिसर में अनियमित ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार आपातकालीन स्थिति में भी रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में केवल अधिकृत पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की अनुमति है। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान आरपीएफ अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से रेलवे परिसर में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसर में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा स्टेशन परिसर की स्वच्छ एवं व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ लगातार निगरानी रख रही है। रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि स्टेशन परिसर में यातायात सुचारु रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अभियान के दौरान कोर्ट कर्मी रमीज राजा समेत आरपीएफ और जीआरपी के कई जवान मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत Sahebganj News: नीमगाछी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय तनु की मौत
Sahebganj News: झिकटिया गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में पसरा मातम
Koderma News: चाराडीह में स्कॉर्पियो का चक्का खुलने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 घायल
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय की अंडर-14 बालिकाओं ने जीता सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल में कांस्य पदक
Koderma News: मजदूरों-किसानों के राष्ट्रीय कन्वेंशन का आह्वान, 10 अगस्त को होगा देशव्यापी जेल भरो आंदोलन
Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई
Ranchi News: झारखंड शराब मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, टेंडर और बैंक गारंटी की होगी जांच
Palamu News: हरिहरगंज न्यू बस स्टैंड में आधुनिक शौचालय व स्नानघर शुरू, यात्रियों व महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत 
Palamu News: लोकसभा में सांसद वीडी राम ने उठाई पलामू में रेलवे वैगन निर्माण इकाई और मेगा वर्कशॉप की मांग
Palamu News: राजहरा में महिला किसानों को मिला ग्रीन एंटरप्राइज विकास का प्रशिक्षण
Deoghar News: श्रावणी मेला में सुलभ जलार्पण हेतु बाबा मंदिर में लगेंगे विशेष अरघा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारी पूरी
Sahibganj News: राजमहल में 'कैच द रेन 2026' अभियान के तहत छात्रों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश