Koderma News: कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिस जवान रामलखन यादव, पैतृक गांव यदुडीह में मचा कोहराम

कर्तव्य का पालन करते हुए जवान ने गंवाई जान

Koderma News: कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिस जवान रामलखन यादव, पैतृक गांव यदुडीह में मचा कोहराम
(यदुडीह गांव में मातम)

हजारीबाग के चलकुशा थाना में पदस्थापित कोडरमा के पुलिस जवान रामलखन यादव की धनबाद में छापामारी से लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद उनके पैतृक गांव यदुडीह में मातम पसर गया है।

कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र के खरियोडीह पंचायत के यदुडीह निवासी और हजारीबाग के चलकुशा थाना में पदस्थापित झारखंड पुलिस के जवान रामलखन यादव की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक जवान का शव अपने गांव मंगलवार को देर रात पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से  गांव में कोहराम मच गया। मौके पर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी । एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। 

जानकारी के अनुसार आरक्षी रामलखन यादव चलकुशा थाना में पदस्थापित था। जहां चलकुशा थाना क्षेत्र के घोरबंधा में जमीनी विवाद में मारपीट मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गया थी। अभियुक्तों की  गिरफ्तारी के लिए चलकुशा पुलिस छापामारी करने धनबाद गई थी। लौटने के क्रम में धनबाद जिला के बरवडा के जोडा पीपल के पास पुलिस वाहन और  खडे टेलर की  टक्कर के दौरान सवार पुलिस जवान रामलखन यादव की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

जबकि चार अन्य पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक जवान रामलखन यादव के अंतिम दर्शन के लिए मुखिया राजेंद्र यादव उप मुखिया शिवशंकर यादव समाजसेवी विजय पंडित सुरेंद्र मोदी रामजी यादव अशोक यादव समेत दर्जनों समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार